सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या के सौजन्य से पांच जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। रोटेरियन डॉ. सुधांशु बंका के प...
बिहार

रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने पांच लोगों का किया मुफ्त मोतियाबिंद का ऑपरेशन

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या के सौजन्य से पांच जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। रोटेरियन डॉ. सुधांशु बंका के पाटलिपुत्रा स्थित क्लिीनीक में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में रोटेरियन डॉ. सुधांशु बंका के द्वारा 5 मरीजों के मोतियाबिंद की जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन समाजसेविका और रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने किया।

 इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या की अध्यक्ष मोनी त्रिपाठी ने कहा कि रोटरी चाणक्य के सौजन्य से समय-समय पर जरूरतमंदों, वृद्धों, अनाथालय और अनाथ बच्चों, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों, कैंसर पीड़ितों को, दिव्यांगों की सेवा की जाती रही है।

 रोटरी चाणक्या की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जैन ने कहा कि रोटरी चाणक्या समय-समय पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाता रहा है। उन्होंने कहा कि रोटरी चाणक्या के सारे सदस्य लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस मरीज को चश्मे की जरूरत है या दवाइयों की जरूरत है, उन्हें निशुल्क उपलब्ध कराई गई, परीक्षण के बाद उन्हें चश्मा दिया गया।

   रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने कहा कि रोटरी चाणक्या की ओर से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े एवं बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख हैं। रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी करता रहता है और आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा।

 रोटेरियन डॉ. सुधांशु बंका ने बताया कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है, जिस कारण वे सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है।

 सचिव ललित दलानिया ने कहा यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा। इस अवसर पर रोटेरियन.कमल बिदासरिया भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि डॉ सुधांशु बंका पटना के एक प्रसिद्ध नेत्र सर्जन हैं। वह मोतियाबिंद, कॉर्निया और सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं और उन्हें 16000 से अधिक सर्जरी करने का अनुभव है। उन्हें निजी प्रैक्टिस में कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सर्जरी करने वाले बिहार के पहले नेत्र सर्जन होने का श्रेय भी दिया जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.