सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने मध्य विद्यालय सिपारा में दो कम्पयूटर डोनेट किया। कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त ...
बिहार

रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने मध्य विद्यालय सिपारा में दिया कंप्यूटर

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने मध्य विद्यालय सिपारा में दो कंप्यूटर डोनेट किया। कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड की अध्यक्ष पूजा केडिया, सचिव नारायण खेरिया और ट्रेजरर सौरभ टिकमणी मौजूद थे।

कंप्यूटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा का बहुत ही महत्व है। छात्रों से लेकर बड़ों तक सबके लिए कम्प्यूटर बराबर ही महत्वपूर्ण है। एक छात्र के रूप में कंप्यूटर शिक्षा का बहुत महत्व है। यदि किसी छात्र को कंप्यूटर चलाना नहीं आता होगा तो वह अपना होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क अच्छे से नहीं कर सकेगा। कंप्यूटर शिक्षा एक बेहतर शिक्षा वातावरण बनाने में मदद करती है। इन दिनों स्मार्ट क्लासरूम उभर रहे हैं। प्रत्येक स्कूल अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करता है। यह सीखने और सिखाने का अधिक प्रभावी माहौल बनाता है।
पूजा केडिया ने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का युग माना जाता है। आज के जीवन में कंप्यूटर के बिना जीने की कल्पना ही मुश्किल है। आजकल कंप्यूटर की शिक्षा लेना किसी भी व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है। मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चे बहुत अनुशासित थे। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हमेशा मुस्कुराते रहें और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि डा.नम्रता आनंद बच्चों की शिक्षा और उनके विकास के लिये जिस तरह से काम कर रही है वह काबिले तारीफ है।
नारायण खेरिया और सौरभ टिकमणी ने कहा, रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड के सौजन्य से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां चलाई जाती हैं। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े व बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की और रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड के सदस्यों को इसके लिये धन्यवाद दिया है।

इसे भी पढ़ें-बिहार जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये 9 दलों की बैठक
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ने हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है।हर क्षेत्र में काम को आसान बनाने के लिए इनका प्रयोग किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षा हासिल करना हम सभी के लिए जरूरी हो गया है। इस अवसर पर मध्य विद्यालय सिपारा के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *