शहर में आज शनिवार को सुबह हिन्दू नववर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यवाहक रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में उत्साह के साथ प्रभात फेरी न...
बिहार

हिन्दू नववर्ष पर फतुहा में आरएसएस ने निकाली प्रभात फेरी 

फतुहा, संवाददाता। शहर में आज शनिवार को सुबह हिन्दू नववर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यवाहक रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। साथ ही सभी लोगों को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read also- पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने, अधिकारियों को दिए निर्देश

 यह प्रभात फेरी पूरे शहर का भ्रमण कर फतुहा हाईस्कूल में इसका समापन हुआ। भ्रमण के दौरान पूरे शहर में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके समापन के साथ मिठाइयां भी बांटी गयी। लोगों ने उत्साह के साथ शहर भर में हिन्दू नववर्ष का स्वागत किया और एक दूसरे को खूब बधाइयां दी। प्रभातफेरी के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।

Get Corona update here

 मौके पर डा. संजय यादव, खंड व्यवस्था प्रमुख मनोज कुमार आर्य, नगर कार्यवाहक विशाल कुमार, जिला सेवा प्रमुख विरेन्द्र कुमार सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार भारती, वैद्विक प्रमुख रितेश, अरविंद यादव, केशर प्रसाद, राणा राजेंद्र पासवान, रंजीत प्रसाद, दीलीप कुमार केशरी, प्रेम केशरी, जितेन्द्र मिस्त्री, तुलशियान सहगल, संदीप कुमार, विकाश कुमार, सत्येन्द्र पासवान, चिन्मय घोष, ध्रुव कुमार, मुकेश केशरी सहित दर्जनों स्वयंसेवक गण मौजूद थे। साथ ही स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.