समर्थ नारी समर्थ भारत की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष प्रिया चाँदनी की अध्यक्षता की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय ...
बिहार

घरेलू उद्योग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा समर्थ नारी समर्थ भारत – माया श्रीवास्तव 

 समस्तीपुर, संवाददाता। समर्थ नारी समर्थ भारत की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष प्रिया चाँदनी की अध्यक्षता की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने घोषणा की कि नए साल में संगठन महिलाओ को स्वालंबी बनाने के लिए लघु और कुटीर उद्योगों की शुरुआत करेगी। साथ ही महिलाओं को नए साल से उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग भी संगठन द्वारा की जाएगी।

 श्रीमती श्रीवास्तव आज स्मस्तीपुर जिले में संगठन की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों व उनके द्वारा बनाए जा रहे सामानों का निरीक्षण करने के बाद महिलाओ को संबोधित कर रही थी। माया श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे नए साल में शुरू हो रहे लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाने के कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें और उन्हें स्वालंबन बनाएं जो समाज के महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो। मशाला, आचार, पापड़, बड़ी अदौरी, मुरब्बा, चिप्स, मखाना आदि के उद्योग लगाकर उसे बाजार में पहुंचाने का दायित्व संगठन द्वारा उठाया  जायगा।

इसे भी पढ़ें- कन्या राशि 2023 : नये वर्ष में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

इस अवसर पर बैठक की संचालन  कर रही पटना महानगर महासचिव  स्मिता  सिन्हा  ने कहा हम सभी को श्रीमती श्रीवास्तव का साथ देना चाहिए  ताकि समाज की अधिकत्तर महिलाएं लघु एवं  कुटीर ऊद्योग में भाग  ले सकें। इस अवसर पर प्रिया चांदनी समस्तीपुर जिले की महिलाओं की ओर से माया श्रीवास्तव को आश्वस्त किया कि उनका जिला देश के सभी जिलों में घरेलू उद्योग-धंधे के माध्यम रोजगार उपलब्ध कराने में सबसे आगे रहेगा।

 इस मौके पर नगीना देवी, सोनी देवी, पिंकी, अनुराधा कुमारी, सविता, शोभा, अमिता, संजू, जुली कुमारी, शकुंतला, सुधा सिन्हा, रमिता कुमारी, पिंकी रानी, तारा देवी, और गीता ने कहा कि माया श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन का कार्य दिनों-दिन नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में संगठित होकर कार्य कर रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.