लगातार अपनी गतिविधियों से साहित्य संवर्धन का काम कर रही है सामयिक परिवेश। कालिदास रंगालय में आयोजित आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य समारोह क...
बिहार

साहित्य संवर्धन की जवाबदेही निभा रही है सामयिक परिवेश : ममता मेहरोत्रा

पटना, संवाददाता।लगातार अपनी गतिविधियों से साहित्य संवर्धन का काम कर रही है सामयिक परिवेश। कालिदास रंगालय में आयोजित आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य समारोह के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति। इस अवसर पर कवि गोष्ठी के साथ ममता मेहरोत्रा की कहानी पर आधाऱित नाटक जुर्म का मंचन भी किया गया। साथ ही सामयिक परिवेश का लोगो सॉंग भी लांच किया गया।

इस त्री-दिवसीय कार्यक्रम को सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश, गुरुकुल एवं कला जागरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामयिक परिवेश की अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा ने कहा कि 2014-15 से लगातार संस्था की ओर से साहित्य संवर्धन हेतु सामाजिक जवाबदेही का निष्ठावान प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लिट्रा पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है। साथ ही, सामयिक परिवेश क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंग गुरुकुल द्वारा जुर्म नाटक की भी बेहतरीन प्रस्तुति दी गई है। हमारा प्रयास है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच सामाजिक दायित्व के प्रति सजगता और संवेदनशीलता बढ़े।

 कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार ललित कला अकादमी के भूतपूर्व अध्यक्ष आनंदी प्रसाद बादल एवं आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बादल ने कहा कि सामयिक परिवेश संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर रही है। आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना की पुण्य तिथि के अवसर पर यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता रहा है। आज के कार्यक्रम में बच्चों द्वारा किया गया कविता पाठ, गायन और नृत्य अत्यंत मनमोहक रहे। इस अवसर पर सामाजिक परिवेश पटल द्वारा कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

  Read also-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

 गौरतलब है कि आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य समारोह तीन दिनों तक चलेगा। 29 जुलाई को इसका समापन होगा। इस अवसर पर साहित्यकारों और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

     उक्त मौके पर सामयिक परिवेश की अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा, समाजसेवी विमला सिन्हा, मशहूर गीतकार विजय गुंजन, समाजसेवी अशोक कुमार सिन्हा और लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चे एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.