देश भर की चर्चित साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश पटना इकाई के आज गुरुवार को सामयिक परिवेश के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
बिहार

सामयिक परिवेश पटना इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

पटना, संंवाददाता। देश भर की चर्चित साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश पटना इकाई के आज गुरुवार को सामयिक परिवेश के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का विषय ‘ मां ‘ रखा गया था। यह गोष्ठी डॉ मीना कुमारी परिहार के संयोजन में, सामयिक परिवेश की अध्यक्ष एवं संस्थापिका ममता मेहरोत्रा की अध्यक्षता सफलतापूर्ण संपन्न हुई।

इस काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर की डॉ. सुमन मेहरोत्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पूनम सिन्हा श्रेयसी रहीं। काव्य गोष्ठी का आरंभ डॉ मीना कुमारी परिहार के स्वागत उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात सविता राज के द्वारा मधुर कंठ से मां शारदे की वाणी वंदना प्रस्तुत की गई। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन अंजु भारती के द्वारा की ग‌ई। काव्य गोष्ठी में सभी कलमकारों ने मां विषय पर अपनी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर आयोजन में चार चांद लगा दिए।

इसे भी पढें- बिहार सम्मान से सम्मानित हुई मैथिल साहित्यकार और गायिका सोनी चौधरी
गोष्ठी पटल मां के ममतामई संवेदनाओं से अभिभूत हो उठा। मां के अलग अलग गुणों और विशेषताओं पर कवियों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें- क्या जयप्रकाश नारायण की राह पर निकल पड़े हैं नीतीश कुमार !
सामयिक परिवेश पटना इकाई के इस कार्यक्रम में काव्यपाठ करने वालों में, मीना कुमारी परिहार, अंजू भारती, डॉ.सुमन मेहरोत्रा, सविता राज, डॉ.सुनील कुमार उपाध्याय, रंजू सिन्हा, प्रतिभा रानी, पीयूष आजाद, कवि संदीप कपूर वक्तनामा, राजप्रिया रानी, डॉ.पूनम श्रेयसी, राजकांता राज, ज्योत्सना प्रसाद, अनिल प्रसाद, ब्रह्मी कपूर, सुरेश वर्मा, डॉ. अंकेश कुमार मुख्य थे। कार्यक्रम का विराम अंजू भारती के आभार ज्ञापन से हुआ।