प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामयिक परिवेश ने अपना कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। साल के प्रथम दिन बढ़ती शीत लहरी को को देख...
बिहार

ठंड के कहर के साथ ही सामयिक परिवेश का शुरु हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम

पटना, संवाददाता। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामयिक परिवेश ने अपना कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। साल के प्रथम दिन बढ़ती शीत लहरी को देखते हुए साहित्य एवं सामाजिक संस्था सामयिक परिवेश की सक्रिय सदस्याओं ने पटना में कम्बल वितरण का काम किया।

 सामयिक परिवेश की अध्यक्षा एवं देश की प्रसिद्ध लेखिका ममता मेहरोत्रा की अगुवाई में संगठन की सदस्याओं ने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने बढञ चढ़ कर बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया।

 इस अवसर पर शिक्षाविद और वरिष्ठ लेखिका और ममता मेहरोत्रा ने कहा कि हम सबको बढ़ती सर्द में जरूरतमंदों की अवश्य मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमसे जो बन पड़ता है, हमें उनके लिए करना चाहिए। इसी सोच के तहत सामयिक परिवेश प्रत्येक वर्ष गरीबों और जरूरतमंदों के बीच ठंड के समय कंबल वितरित करती है।

Read also राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

 संस्था की सचिव विभा सिंह ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों में हमारी संस्था सदैव अग्रणी रहती है। हम हर साल ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं।

 watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=jpAHFxrgZcA

 मौके पर लोकगायिका नीतू नवगीत की भी उपस्थिति रही। कम्बल वितरण में पूनम चौधरी, दिव्या यादव, अंजनी कुमारी, रेणु सिंह एवं रूबी ने अपना विशिष्ट योगदान दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.