महंत ब्रजेश मुनि ने सतसंगियों को किया संबोधित। कबीरपंथी आश्रम कबीर साईं मंदिर मीठापुर में वासंती नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवारीय सत्संग-भजन
बिहार

संगत कीजै साधु की, कभी न निष्फल होय : महंत ब्रजेश मुनि

पटना,संवाददाता। महंत ब्रजेश मुनि ने सतसंगियों को किया संबोधित। कबीरपंथी आश्रम कबीर साईं मंदिर मीठापुर में वासंती नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवारीय सत्संग-भजन और भण्डारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भक्तों ने सतसंग का लाभ उठाया।

Read also हिन्दू नववर्ष पर फतुहा में आरएसएस ने निकाली प्रभात फेरी 

इस अवसर पर आश्रम के महंत ब्रजेश मुनि ने सदगुरु कबीर साहेब की प्रगट वाणी व्यक्त करते हुए कहा कि संगत कीजै साधु की। कभी न निष्फल होय। लोहा पारस परस ते, सो भी कंचन होय।। कबीर साहेब कहते हैं कि मनुष्य को सदा अच्छे व्यक्तियों या महापुरुषों की संगति करनी चाहिए। साधु से संगति कभी व्यर्थ नहीं जाती। उसका सुपरिणाम व्यक्ति को अवश्य प्राप्त होता है। लोहा काला-कुरूप होता है, किन्तु पारस का स्पर्श होने पर वह भी अति सुन्दर सोना बन जाता है। यह सत्संग का ही प्रभाव है।

Get Corona update here

  कबीर एवं साई भजनों की स्तुति महिला श्रद्धालु में लोक गायिका रेनू भारती, रूबी देवी, उमा देवी, गजेन्द्र झा ने की जिससे वातावरण  भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर आश्रम के संत विवेक मुनि, करसन मुनि, रामनारायण महतो, मीठापुर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजकुमार, बिरजू गोप, अनिल कुमार, समाजसेवी शोभा चौधरी सहित अन्य कबीर साईंभक्त शामिल हुए। भण्डारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.