सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र द्वारा प्रथम संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्रा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन कालिदास रंगालय में किया ग...
बिहार

संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्रा सम्मान समारोह 2023 का हुआ आयोजन

पटना, संवाददाता। 15 वर्षों से संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में स्थापित सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र द्वारा प्रथम संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्रा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन कालिदास रंगालय में किया गया। समारोह का उद्घाटन वरुण सिंह, राज्य अध्यक्ष, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, भाजपा, डॉ. नीरा चौधरी, प्रोफेसर, संगीत विभाग, मगध महिला कॉलेज, पं. उमेश कुमार पांडेय, सचिव, नवरंग ललित कला केन्द्र एवं विजय कुमार मिश्रा, सचिव, त्रिवेणी कला केन्द्र ने किया।

इस वर्ष का यह सम्मान तबला संगीतज्ञ एवं ताल शास्त्र के ज्ञाता गुरू राम नरेश रॉय एवं तबला संगीतज्ञ शमशेर बहादुर सिंह को प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें –मातृदिवस के अवसर पर पद्मनाभ साहित्य परिषद् के कवि सम्मेलन में दिखे मां के कई रुप

पंडित हीरालाल मिश्रा सम्मान समारोह 2023 के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। प्रारंभ त्रिवेणी कला केन्द्र में नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कलाकारों ने शारदा वन्दना एवं गणेश वन्दना के साथ किया। इसके बाद शांतनु रॉय (तबला वादन), सुश्री श्यामा शैलजा, अजय कुमार ठाकुर एवं दल (तबला वादन), इमली दासगुप्त एवं दल (ओडिशी नृत्य), संतोष कुमार (गायन), त्रिवेणी कला केन्द्र (कत्थक नृत्य), रामकृष्ण सिंह (सुगम संगीत) तथा दिनेश कुमार (कत्थक नृत्य) ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें- लोक सभा चुनाव को लेकर दिल्ली में जुटेंगे विश्वभर के कायस्थ:रागिनी रंजन

अमर नाथ (ढोलक), योगेश्वर मिश्रा (तबला), शंकर सिंह (हारमोनियम), मो० सलीम (बाँसुरी) तथा अनंत कुमार मिश्रा (इफेक्ट) ने भी अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी विश्वास कर रही थीं।