Sanjeev Sinha
बिहार

Sanjeev Kumar Sinha बने कटिहार जीकेसी के जिला प्रवक्ता


कटिहार/ संवाददाता। जीकेसी की कटिहार जिला इकाई अब अपना विस्तार ले रही है। इसी क्रम में स्थानीय युवा नेता Sanjeev Kumar Sinha को जीकेसी का कटिहार जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है ।
Sanjeev Kumar Sinha फ़िलहाल जदयू से जुड़े हैं और कलमजीवि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी हैं। इसके पहले भी वो जदयू में जिला स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
संजीव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नम्रता आनंद सहित संगठन में अपना भरोसा जताया है और कहा है कि जीकेसी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उस पर खड़ा उतरने की कोशिश करूँगा ।

Read Also: ट्रेन की चपेट में आयी महिला,मौके पर मौत

साथ ही जमुई जिले के ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस संगठन जमुई का संगठन विस्तार सोमवार को किया गया संगठन विस्तार के क्रम में कई चित्रांश युवाओं को नई जिम्मेदारी दी गई। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर सचिव पद के लिए जमुई के जाने माने सामजसेवी मलयपुर निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन में और मजबूत आएगी। 

वहीं नए मनोनीत सदस्यों ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे एवं समाज के विकास को गति प्रदान करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.