Sansad
बिहार

Sansad और विधायक ने सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण

पटना,अनमोल कुमार। गया में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा विभाग द्वारा संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण स्थानीय Sansad विजय कुमार मांझी और विधायक प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने संस्कृत विद्यालय डेल्हा जिला स्कूल गया एवं अतिथि निवास विष्णुपद का भ्रमण कर सामुदायिक किचन और उसकी व्यवस्था को देखा।

Read Also: पप्पू यादव के इलाज की सरकार करे उचित व्यवस्था : Raju Danveer

इस कोरोना काल में भी असहाय,निर्धन, लाचार, ठेला-रिक्शा खींचने वाले बेवस एवं भूखे लोगों को दो शाम खाना खिलाया जा रहा है। उन्होंने वहाँ खाने वालों से खाना के बारे में पूछा तो सभी ने खाने को संतोष जनक बताया। Sansad एवं विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए बधाई दी।

Get latest updates on Corona

उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक कुमार से निवेदन किया कि गया के उत्तरी इलाके में गरीब और कुष्ठ से पीड़ित लोग रहते हैं वहां भी सामुदायिक किचन की व्यवस्था की जाए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.