संत शिरोमणि रविदास महाराज की आज जयंती है, इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संत शिरोमणि रवि...
बिहार

संत शिरोमणि रविदास जी के सपनों का समतामूलक समाज बनाएंगेः पप्पू यादव

पटना, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास महाराज की आज जयंती है, इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संत शिरोमणि रविदास महाराज को नमन करते हुए अपने भाव व्यक्त किये हैं।

 Read also- मुख्यमंत्री ने राजगीर में 480 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित जू सफारी का किया लोकार्पण

  उन्होंने एक भजन की पंक्तियाँ पढ़कर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविदास को याद करते हुए उन्होंने कहा कि रविदास महाराज जी कहते थे ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’. यंही आइडिया ऑफ इंडिया हैं और यही हमारा और हमारी पार्टी का सपना हैं।

Get Corona update here

 पप्पू यादव ने बैरिया में संत रविदास जयंती पर अपनी बात रखते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी प्रेम, सौहार्द और समानता पर आधारित समाज के निर्माण करने के लिए संकल्पित थे।रविदास ने अपने जीवन में जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किए हैं।‌ उनका पूरा जीवन दूसरों के लिए समर्पित रहा है। वह वे लगातार लोगों की भलाई और समाज का मार्गदर्शन करते रहे। पप्पू यादव ने कहा कि मेरा और मेरी पार्टी का लक्ष्य ही सेवादारी हैं। मौके पर पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.