Saran murder case
बिहार

गोली मारकर महिला की हत्या

Saran murder case : सारण में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या।

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर एक महिला के हत्या कर दी गई है। बीती देर रात्रि में सोए अवस्था में ही अपराधियों के द्वारा महिला के सिर में गोली मारी गई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ सोई हुई थी।  इसी बीच रात में अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई है।

Read Also: सेवा समर्पण के साथ पीएम मोदी का जन्मोत्सव पखवाड़ा कल से

Saran murder case : मृत महिला की पहचान औली गांव निवासी जितेंद्र राय की पत्नी गीतांजलि देवी के रूप में की गई है।  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रिविलगंज थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। रिविलगंज थाना के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद  ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के द्वारा प्रत्येक बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव कायम है। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.