नवविवाहिता की मौत
बिहार

सारण समाचार- तीन मंजिला छत से गिरी नवविवाहिता, हुई मौत, हो रही है जांच

तीन मंजिला छत से गिरी नवविवाहिता । छपरा,प्रखर प्रणव। छत से गिरने से एक नवविवाहिता की मौत मौके पर ही हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुरहट्टी इलाके की है, जहाँ सुशील चांदगोठिया की पुत्रवधु नेहा की मौत घर की छत से गिरने से हो गई। घटना के बाद घरवालों ने शव को घर में उठाकर रखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा शव को पुनः परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/politics/ham-leaders-appeared-in-the-public-court-manjhi-listened-to-the-problems-of-the-people-14335-2021-09-14/

मृतका नेहा रोहित चांदगोठिया उर्फ गोल्डी की पत्नी थी, जिनकी शादी दिसम्बर 2019 में हुई थी। नेहा मूलतः उत्तरप्रदेश के वाराणसी की रहने वाली थी। उसके पिता के देहांत के बाद उनकी माताजी ने उनकी और उनके दो छोटे भाइयों की परवरिश की। मोहल्ले में इस घटना के बाद सन्नाटा व्याप्त है और मोहल्लेवासी इस घटना से अचंभित हैं। मोहल्लेवासियों की माने तो सुशील चांदगोठिया का परिवार अच्छे रहन सहन और संस्कार वाला माना जाता है।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

 तीनमंजिला घर की छत पर मृतका की चप्पल और ओढ़नी रखी हुई मिली। सूत्रों के अनुसार छत से गिरने के पहले नेहा को मोबाइल पर किसी से बात करते हुए देखा गया था। फिलहाल नगर थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है और नेहा के मायकेवालों का इंतज़ार किया जा रहा है। वही इस मामले में घर वाले और स्थानीय पुलिस भी कुछ भी बताने से बच रही हैं। आसपास के लोगों में चर्चा यह भी हो रही है कि आखिर कैसे छत से गिरी नवविवाहिता ।अब यह मामला अचानक छत से गिरने का है या आत्महत्या का  खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.