सत्य इन्दिरा फाउंडेशन  ने दिया सम्मान। बिहार एवं झारखंड के जाने माने कवि, वरीय शिक्षक एवं साहित्य कला एवं संस्कृति की संवाहक संस्था " साहित...
बिहार

श्रीराम को सत्य इन्दिरा फाउंडेशन ने दिया अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान 

औरंगाबाद, संवाददाता। सत्य इन्दिरा फाउंडेशन ने दिया सम्मान। बिहार एवं झारखंड के जाने माने कवि, वरीय शिक्षक एवं साहित्य कला एवं संस्कृति की संवाहक संस्था ” साहित्यकुंज “के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीराम राय को देश की सामाजिक संस्था सत्य इन्दिरा फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण सम्मान प्रदान किया गया है।

  श्रीराम को उपरोक्त सम्मान प्रदान करते हुये फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा स्मृति सारस्वत ने कहा कि श्रीराम राय देश के वरीय कवि एवं शिक्षक के साथ-साथ महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी कार्य वर्षों से करते रहे हैं, उन्हें सशक्त बनाते रहे हैं और उन्हें संबल प्रदान करते रहे हैं। हमारी संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

इसे भी पढ़ें- बिहार दिवस पर विशेष: समृद्धियों से अटा पड़ा है बिहार का इतिहास

 श्रीराम राय को अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान मिलने पर वरीय कवि, कथाकार एवं साहित्यकुंज के प्रधान महासचिव अरविन्द अकेला, वरीय अधिवक्ता व महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, वरीय कवियित्री सुषमा सिंह, वरीय साहित्यकार डॉक्टर बृजेंद्र नारायण द्विवेदी “शैलेश, कवियित्री व पत्रकार करिश्मा सिंह सहित देश भर के कवियों, कथाकारों, साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना उनकी साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा को प्रस्थापित करता है, जो आज के कवियों के लिए ग्रहण करने योग्य है।

इसे भी पढ़ें –बोर्ड परीक्षार्थी छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी सह गजल संध्या

 सम्मान प्राप्त करने के बाद साहित्यकार श्रीराम राय ने कहा कि सम्मान पाकर मुझे खुशी का अनुभव हो रहा है। मैं यह सम्मान देश की समस्त महिलाओं एवं औरंगाबाद जिला के साहित्यकारों के नाम समर्पित करता हूँ। यह सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.