सावन महोत्सव, दिया गया बिहारश्री रत्न सम्मान। सावन पर हरी-हरी साड़ियों में नृत्य का जलवा दिखाया महिलाओं ने। अपने प्रदर्शन से महिलाओं ने...
बिहार

मनाया गया सावन महोत्सव, दिया गया बिहारश्री रत्न सम्मान

पटना, संवाददाता। सावन महोत्सव, दिया गया बिहारश्री रत्न सम्मान। सावन पर हरी-हरी साड़ियों में नृत्य का जलवा दिखाया महिलाओं ने। अपने प्रदर्शन से महिलाओं ने दर्शकों को सराबोर तो किया ही अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से मन भी मोह लिया। स्थान था कालिदास रंगालय का और अवसर था वंदे मातरम ज्ञान निधि संस्थान द्वारा आयोजित सावन महोत्सव सह सम्मान समारोह का। इस मौके पर बिहारश्री रत्न सम्मान भी  दिए गए। साथ ही शिक्षक राहुल सावर्ण लिखित रिवाइज योर सेल्फ रेलवे सामान्य विज्ञान पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया और दर्शकों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर एवं पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने अपने सावन के उद्गार से व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, पटना नागरिक परिषद के पूर्व महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, पत्रकार ब्रजेश शर्मा, उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल बिहार विधानसभा के अरुण कुमार सिन्हा ने शिक्षक राहुल सावन सावर्ण लिखित रिवाइज योरसेल्फ रेलवे सामान्य विज्ञान का लोकार्पण किया और प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों के लिए पुस्तक को मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायक बताया।

Read also- जानें देव परिक्रमा का सही तरीका क्या है

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत पत्रकार आकाश कुमार ने किया और अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष नीलम सिंह कर रही थीं। अतिथियों द्वारा बिहार झारखंड श्री रत्न से झारखंड के चर्चित आयुर्वेदाचार्य डॉ. रोहित कुमार झा को गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही एजुकेशनिस्ट ऑफ बिहार के डॉक्टर राजेश कुमार एवं नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में डॉक्टर ओम कपूर, समाज सेवा में शशि शेखर रस्तोगी, श्रेष्ठ गायन बिरहा में मुजफ्फरपुर की दीपमाला को, अभिनय एवं भजन गायन  में विभा कुमारी, निर्देशन के बिरहा में सनी कुमारी और पत्रकारिता विधा में सुनील कुमार यादव लाइव मीडिया न्यूज़ को दिया गया। मंच संचालन महासचिव निदेशक वरिष्ठ पत्रकार विश्व मोहन चौधरी संत कर रहे था।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में सावन से ओतप्रोत राजकुमारी देवी, रिचा मृदुला वर्मा, अनुष्का जायसवाल, रीता सिंह,रोशन कुमारी, बंदना कुमारी, धीरज पांडे, अरुण कुमार गौतम दीपमाला, आध्या, खुशी, आराध्या, शालिनी गुप्ता आदि प्रमुख थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.