अंतराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार ले रहा कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने एक बैठक आयोजित क...
बिहार

हर जाति और हर वर्ग के लिए काम करेगा जीकेसी का सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ

पटना,मुकेश महान। अंतराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार ले रहा कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने एक बैठक आयोजित कर जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। इस बैठक में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डा. नम्रता आनंद, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष ब्रजेश सहित कई जीकेसियन मौजूद थे। बैठक में प्रकोष्ठ की उपलब्धियों और आागामी कार्यक्रमों को लेकर  विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रोड मैप भी तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी सह डा. नम्रता आनंद कर रही थी।

  बैठक को संबोधित करते हुए जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जीकेसी का सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ समाज के हर जाति, वर्गों और धर्म के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांतों में  एक सेवा की जिम्मेदारी इस प्रकोष्ठ की है। उन्होंने कहा कि जीकेसी के सभी सदस्य अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार देश भर में सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवा कार्य में और भी लोगों का साथ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-शिव अवतार: भक्तों की इच्छा पूर्ति के लिए ही सातवां शिव अवतार था गृहपति अवतार

 इस अवसर पर जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कहा कि समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिये जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसमें वो अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जीकेसी उर्जा से भरपूर है। उस उर्जा को हमें सेवा कार्य में लगाना है। उन्होंने कहा कि जीकेसी का सेवा और मानवाधिकार प्रकोष्ठ के माध्यम से वह मानव हित की रक्षा के लिये काम करेंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 03 मार्च को जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

   मौके पर जीकेसी बिहार-झारखंड के प्रभारी सह कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, जीकेसी के प्रदेश सचिव चंदू प्रिंस, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सचिव प्रवीण कुमार बादल, अजय अमबष्ठ, दिवाकर कुमार, अभय सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, रजनीश रंजन, प्रभात कुमार वर्मा, प्रसून श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.