अपनी संस्थापिका डा. नम्रता आनंद की अगुवाई में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। यह वितरण राजधानी....
बिहार

जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डा. नम्रता

अपनी संस्थापिका डा. नम्रता आनंद की अगुवाई में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। यह वितरण राजधानी पटना के गौरीचक इलाका में किया गया। कंबल वितरित करते हुए समाजसेवी और बिहार की पर्यावरण लेडी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि ठंड कुढ कम हो रहा है, लेकिन कंबल की जरूरत अभी भी बनी हुई है। और इस ठंड में जो लोग कंबल नहीं खरीद पाए हैं, उनके बीच दीदीजी फाउंडेशन ने कंबल वितरित किया।

Read also-औरंगाबाद के देव में मार्च माह में हो सकता है सूर्य महोत्सव का आयोजन

डा. नम्रता आनंद ने कहा कि दीदी जी फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष इस इलाके में कंबल वितरित करता रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। समाज के सामर्थ्यवान लोगों को जरूतरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Get Corona update here

  डा: नम्रता आनंद ने कहा कि दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें। दीदीजी फउंडेशन के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि पटना के कुछ इलाकों में जरूरतमंदों की सूची तैयार की जा रही है। और उनके आवश्यकता के अनुसार दीदी जी फांउडेशन हर संभव मदद की कोशिश करेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.