ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से भागलपुर में शंखनाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प...
बिहार

शंखनाद यात्रा :कायस्थ समाज के लोगों को संगठित होने की जरूरत- रागिनी रंजन

भागलपुर,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से भागलपुर में शंखनाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबन्ध न्यासी रागिनी रंजन और बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद समेत राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने कायस्थ समाज के उत्थान और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के विस्तार को लेकर अपनी बात रखी।

  शंखनाद यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि 19 दिसंबर 2021 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे शामिल होने के लिए आमंत्रण देने वे भागलपुर आये हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर कई कायस्थ विभूतियों का शहर है, जहां से कई संघर्ष की शुरुआत हुई, लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिए पर जा रहा है। जिसको देखते हुए हमें जागने की जरूरत है। राजीव रंजन ने कहा कि इस संगठन का विस्तार दुनिया भर में है, और इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के योगदान को याद करते हुए संगठित करना और अपने अस्तित्व को मजबूत कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना है। Read Also-बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सुरक्षित करेगा बच्चों और समाज का भविष्य: मंत्री

  जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा, कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है लेकिन आज कायस्थ समाज हासिये पर चल गया है, जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है।

   जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा,आज के समय में कायस्थ जाति संगठित नहीं होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नहीं कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए और संगठन को मजबूत करते हुए सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से सबल होना चाहिए। उन्होंने जीकेसी सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

   मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव तरूण घोष, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती श्वेता सुमन, प्रदेश सचिव आलोक कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, चन्दन सहाय, राजकुमार सिन्हा, अभय घोष सोनू, मीतू मित्र, विनय कुमार सिन्हा समेत काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.