जंगल प्लानेट अध्यक्षा व युवा क्रांति रोटी बैंक के संयुक्त सचिव नीतू गुप्ता अशोक अलंकार छपरा ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पठन पाठन...
बिहार

बाल दिवस पर बच्चों के बीच बांटी खुशी

छपरा, संवाददाता। जंगल प्लानेट अध्यक्षा व युवा क्रांति रोटी बैंक के संयुक्त सचिव नीतू गुप्ता अशोक अलंकार छपरा ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्री वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों से बातचीत करते हुए उनके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के बारे में विस्तार से बताया।

  उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस ना हो, इसके लिए लगातार उनकी संस्था काम कर रही है। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में भी बताया और कहा कि बच्चे अपने जीवन को ओजस्वी बनाएं। बच्चे देश का भविष्य हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से बुलाया करते थे। इसलिए आज के दिन बच्चों के बीच अलग अलग कार्यक्रम कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक हैं नीतीश कुमार :  राजीव रंजन

 जंगल प्लानेट उपाध्यक्ष व संरक्षक बिंदिया जयसवाल रुद्रा इवेंट्स ने छपरा रेलवे अधीक्षक विनय कुमार को युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा व्हील चेयर दान करते हुए कहा कि इससे असहाय यात्रियों को प्लेटफार्म तक आने या जाने में सुविधा होगी।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 रेलवे हेल्प चाइल्ड लाइन घनश्याम भगत की देख-रेख में बच्चो को स्कूल बैग दिया गया। संस्थापक ई.विजय राज ने कहा हर साल इस मौके पर कुछ अच्छा करने का प्रयास किया जाता है, जिससे समाज में जागरूकता आए। मौके पर मिडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, राशीद रिजवी, सौरभ,संतोष श्रीवास्तव, नंदू, मुरारी, सोनू उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.