सावन माह में ही शिव ससुराल गए। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स महिला संभाग की ओर से आयोजित श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष रा...
बिहार

सावन माह में ही शिव ससुराल गए थेः राजीव रंजन

पटना, संवाददाता। सावन माह में ही शिव ससुराल गए। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स महिला संभाग की ओर से आयोजित श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि श्रावणी महोत्सव की महिमा अपरम्पार है।यह पौराणिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि भगवान शिव को भी सावन माह अत्यंत प्रिय  है।

 मान्यता है कि इसी माह वह धरती पर अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे, जहां उनका स्वागत अर्ध्य एवं जलाभिषेक से हुआ था। मान्यता है कि इस माह वह अपने ससुराल आते हैं। इसलिए भूलोकवासियों के लिए शिवकृपा पाने का उत्तम समय होता है।

 मौके पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि मरकंडु ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लम्बी आयु के लिए सावन माह में घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।

इस मौके पर दीपक अभिषेक और संजय सिन्हा ने श्रावणी महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर लोकगीतों पर महिलाओं ने अनेक पारम्परिक नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। गीत और संगीत पर इन महिलाओं के थिरकते पांव खूबसूरत भाव भंगिमाओं ने तो शमा ही बांध दिया था।  

 प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नम्रता आनंद सहित नंदा कुमारी,वंदना सिन्हा,रश्मि सिन्हा,शिवानी गौड़, रिधिमा श्रीवास्तव,निशा पराशर, भवानी, आराधना रंजन,संगीता,रीना,शोभा,तूलिका श्रीवास्तव,आभा,सागरिका,रचना सिन्हा,आरती, मोना, निहारिका, रुचि, हैपी श्रीवास्तव, नूतन सिन्हा, दीपिका, अनिल दास,घनश्याम श्रीवास्तव आदि ने अपने नृत्यों और गीतों से से लोगों को भाव विभोर कर दिया।

इसके अतिरिक्त अपने खूबसूरत गायन और अन्य मनोरंजक प्रस्तुति से सम्मोहित करने वालों में शालिनी, अंजनी सिन्हा, स्मिता सिन्हा, संजूश्री, ख़ुशबू, ज्योति दास,ओम् शांति, अनुराग श्रीवास्तव, राजेश कुमार डब्लू, अनुराग समरूप ,बलिराम जी, पंकज, राजेश सिन्हा संजू, घनश्याम श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव,नवीन श्रीवास्तव,संदीप स्नेह,शैलेश कुमार,के नाम उल्लेखनीय हैं। समारोह की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष रश्मि सिन्हा,स्वागत भाषण प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा कुमारी एवं संचालन डॉक्टर शिवानी गौड़ एवं अदिति सिन्हा ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.