Surendra Kishore
बिहार

Surendra Kishore के खिलाफ श्याम रजक की टिप्पणी ओछी मानसिकता का प्रतीक- मनोज मनु

पटना, संवाददाता।जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने राजद नेता और पूर्वमंत्री श्याम रजक द्वारा सोसल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार Surendra Kishore के बारे में की गई टिप्पणी को ओछी मानसिकता का परिचायक करार दिया। श्री मनु ने कहा कि Surendra Kishore जैसे पत्रकार को चमचा कहना साबित कर दिया कि जदयू से राजद में जाने के बाद एक अदना विधायक का भी टिकट नही मिलने से लगता है कि श्री रजक की मानसिक स्थिति विक्षिप्त हो गयी है।

Read Also: किसानों (Farmers) को मुआवजा देने की मांग

उन्होंने कहा कि श्याम रजक जी को पता होना चाहिए कि बिहार को आज गर्व है कि Surendra Kishore जैसे पत्रकार यहाँ के हैं।श्याम रजक जी को समझना चाहिए कि अगर सुरेंद्र किशोर चमचागिरी किये होते तो आज आराम से राज्यसभा या विधान परिषद में रहते। नीतीश जी हो या लालू सभी सुरेंद्र किशोर जी के व्यक्तित्व के कायल थे और आज भी उनकी इज्जत करते हैं।

Get latest updates on Corona

श्री मनु ने श्याम रजक जी से आग्रह किया है आप चंद्रशेखर वीपी सिंह के अनुयायी रहे हैं इसलिए महज मीडिया में आने के लिये सोसल मीडिया पर की गई टिपण्णी वापस लें।आज भी Surendra Kishore के लेख देश प्रदेश के अखवारों में छपता रहता है। उनकी बेबाक टिप्पणी के लिये पक्ष और विपक्ष के नेता उनसे प्रभावित रहते है।उनके जैसा आदर्शवादी पत्रकार आज के पत्रकारों के लिये आदर्श है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.