गया में अखिल भारतीय हस्तशिल्प मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन। बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में  छह दिवसीय...
बिहार

छह दिवसीय अखिल भारतीय हस्तशिल्प मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन हुआ गया में

 पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। गया में अखिल भारतीय हस्तशिल्प मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन। बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में  छह दिवसीय अखिल भारतीय हस्तशिल्प मेला सह प्रदर्शनी आयोजित किया गया।

मेले के पांचवें दिन शनिवार को भजन और लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पटना के सुगम और लोकगीत गायक कमलेश कुमार देव ने एक से बढ़कर एक भजन और लोकगीत प्रस्तुत किया, जिसमें “जय जय भैरवी”, “जोगिया ठार अंगानवा में”, “ए पहुणा यही मिथिला में राहु ना”, “चानन भेल विषम शरीर”, “छाप तिलक”, “मस्त कलंदर”, “सांसों की माला”, “नगर में जोगी आया”, “हम तेरे शहर में” को सुनाकर दर्शकों की वाह वाही बटोरे।

Read also सुखद एहसास दे गया मध्य विद्यालय सिपारा का वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह

 वहीं सुगम और लोकगीत के गायक-सह-अभिनेता देवराज मुन्ना ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसमें “झुरू झुरू निमिया गछिया”, “गोरिया चांद के अंजोरिया नियर गोर बारू हो”, “मिले खातिर दिल बेकरार काहे होला” गाकर दर्शकों की तालियां खूब बटोरी।

Get Corona update here

 गया की बेटी सुगम और लोक गायिका सुरभि प्रिया ने अपनी सुरीली आवाज में- “एक राधा एक मीरा”, “सत्यम शिवम सुंदरम”, “श्याम तेरी बंसी”, “ओ रे कान्हा अब तो बंसी की”, “राम तेरी गंगा मैली” का गायन प्रस्तुत की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.