जिक संस्था ‘खिलखिलाहट’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अगुवाई में एक ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में संगठन के संगठन के संयोजक आलोक कुमा...
बिहार

सामाजिक संगठन ‘खिलखिलाहट’वंचित समाज में मुस्कान लाने की करेगा कोशिश

पटना, संवाददाता। सामाजिक संस्था ‘खिलखिलाहट’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अगुवाई में एक ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में संगठन के संगठन के संयोजक आलोक कुमार सिन्हा, गायिका निशा परासर,शिवानी गौर कुमार संभव, अंजनी कुमार, शालिनी वर्मा,गुजरात से तरूण सोनी, किरण भाई, चौहान मोरे भाई,प्रभु दयाल उपाधयाय, और रांची से रांची से मृणलिनी अखौरी ऑनलाइन शामिल हुईं।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि ठंड के इस मौसम में गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों के बीच संगठन ‘खिलखिलाहट’ की ओर से नए पुराने वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आने वाले त्योहार होली की पूर्व संध्या पर वंचित समाज की महिलाओं के बीच साड़ियां और बच्चों के बीच रंग और गुलाल के साथ मिठाई का पैकेट बांट कर खिलखिलाहट लाने की कोशिश की जाएगी।

Read also- विद्युत उपकरण व्यापार संघ के अध्यक्ष बब्लू मददगार एवं सफल समाजसेवी थे:अरविंद कुमार सिंह

  बैठक के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ‘खिलखिलाहट’ का उद्देशय ही वंचित और जरूरतमंद लोगों के ओठों  पर मुस्कान लाना है। चाहे वह कुछ पल के लिए ही क्यों न हो। वस्त्र वितरण हमारी पहली कोशिश होगी।

Get Corona update here

 प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके अलावे भी भी शिक्षा और स्वास्थय के क्षेत्र में जरूरतमंदों के स्तर को ऊपर उठाने की कोशिश संगठन करेगा। उन्होंने कहा कि इन सबके अलावे कोरोना की तीसरी लहर समाप्त होने के बाद संगठन साहित्यिक और सांस्कृति कार्यक्रम मसलन काव्य पाठ, समीक्षा सहित कहानी पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी ‘खिलखिलाहट’ के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.