सतहत्तर वर्षीया समाज सेविका कमला देवी को देश की अग्रणी सामाजिक संस्था सत्य इन्दिरा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान ...
बिहार

समाज सेविका कमला देवी को मिला अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण सम्मान

औरंगाबाद,संवाददाता। सतहत्तर वर्षीया समाज सेविका कमला देवी को देश की अग्रणी सामाजिक संस्था सत्य इन्दिरा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ऑनलाइन प्रदान किया गया है।

  उपरोक्त सम्मान प्रदान करते हुए सत्य इन्दिरा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा स्मृति सारस्वत ने बताया कि सतहत्तर वर्षीया कमला देवी का सामाजिक योगदान अविस्मरणीय एवं अनुकरणीय रहा है। कमला देवी पिछले पचपन वर्षों से समाज की सेवा करती आ रहीं हैं।

श्रीमती स्मृति ने बताया कि समाज सेविका कमला देवी ने अब तक दो सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं को फ्री में प्रसव कराने में सहयोग दिया है। दो सौ से अधिक नवजात बच्चों को फ्री में पालने-पोषने में अपना योगदान दिया है जबकि एक हजार से ज्यादा महिलाओं को नाला कबड जाने पर व पेट खराब होने पर फ्री में इलाज किया है। पाँच सौ से अधिक शिशु को गले में हंसुली लग जाने पर निशुल्क ठीक किया है। इतना ही नहीं अबतक दो हजार से अधिक लोगों को पैरों में मोच लग जाने पर उन्हें निशुल्क ठीक किया है।

  श्रीमती स्मृति ने बताया कि कमला देवी जैसी महिला को सम्मानित करने पर हमारी संस्था भी खुद को सम्मानित महसूस करती है एवं फक्र महसूस करती हैं।

Read also- औरा स्कैनिंग मशीन इंसान में कलर और इनर्जी संतुलन के बारे में बताता हैः सुनेता काबरा

  अपनी माता को उपरोक्त सम्मान मिलने पर कमला देवी के एकलौते सुपुत्र एवं वरीय कवि अरविन्द अकेला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि मेरी माँ का अपने समाज एवं परिवार में योगदान अविस्मरणीय है। हम आज जो कुछ हैं अपनी माँ की प्रेरणा से हैं। अच्छी बात ये है कि आज इस उम्र में भी वो सबकी सेवा के लिए सहज ही उपलब्ध रहती हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.