निक्स महावीर चौक के प्रबंध निदेशक व विद्युत उपकरण व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उर्फ बबलू भाई के लिए एक श्रधांजलि ...
बिहार

विद्युत उपकरण व्यापार संघ के अध्यक्ष बब्लू मददगार एवं सफल समाजसेवी थे:अरविंद कुमार सिंह

हाजीपुर,विशवनाथ। युवा उद्यमी सिन्हा इलेक्ट्रॉनिक्स महावीर चौक के प्रबंध निदेशक व विद्युत उपकरण व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उर्फ बबलू भाई के लिए एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता बिहार पुलिस अधिकारी वर्ग के पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मनोज कुमार सिंह उर्फ बबलू भाई के साथ भगवान ने ही अन्याय किया है। डॉ. सिंह ने कहा बब्लू मिलनसार, मददगार एवं सफल समाजसेवी थे। उन्होंने बड़े और छोटे के बीच सदैव सेतु का काम किया।

 वहीं मुख्य अतिथि प्रसिद्ध योगगुरु डॉ. महेन्द्र प्रियदर्शी ने बब्लू सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बब्लू एक आदर्श युवा साथी और सहयोगी के रुप में जीवन पर्यंत समाज सेवा करते रहे। बब्लू का व्यक्तित्व और कृतित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

  विद्युत उपकरण व्यापार मंडल के अध्यक्ष के सम्मेलन में जोहरी बाजार हाजीपुर में स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

  श्रद्धांजलि सभा राष्ट्रगीत वंदे मातरम से प्रारंभ हुआ और बब्लू सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के सचिव प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार ने की, जबकि संचालन युवराज सिंह ने किया। वंदे मातरम गीत कार्यक्रम संयोजन पुष्कर सिंह राजपूत ने कराया।

 श्रद्धांजलि सभा में डॉ. अजीत कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, योगगुरु डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र कुमार यादव, पुष्कर सिंह राजपूत, संजीव कुमार सिंह, युवराज सिंह, अरुण कुमार यादव, छात्र नेता अभिषेक कुमार सिंह, राजेश यादव, विनीत कुमार उर्फ मिट्ठू सिंह, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, बबलू कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह राजीव कुमार सिंह, महेश पासवान, अजय सिंह, अभय कुमार, अमृत सुमन, सौरभ कुमार, साहिल कुमार, शशि भूषण सिंह, दिलीप कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा में योगगुरु डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी, सत्येंद्र कुमार यादव, पुष्कर सिंह राजपूत और राजेश कुमार यादव ने एक प्रस्ताव पारित कर बबलू सिंह की जीवनी पर आधारित स्मारिका का प्रकाशन हेतु निर्णय लिया।

 Read also-मुख्य पार्षद ने फ्रंटलाइनरों को गर्म वस्त्र, सैनिटाइजर और मास्क देकर किया सम्मानित

  सभा में अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि वैशाली जनपद ने बब्लू सिंह को नहीं, बल्कि हाजीपुर के कोहिनूर को खो दिया, जिसकी कमी हमेशा हम लोगों को खलती रहेगी। बब्लू सिंह युवा हृदय सम्राट थे, जिन्होंने अपने सद्कर्मों की बदौलत लोगों में अमिट छाप छोड़ी। बब्लू सिंह को स्मरण करते हुए डॉ कुमार ने बताया कि बबलू सिंह समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन में भी निरंतर वो लोगों की सेवा करते रहे। प्रतिज्ञा सामाजिक संस्थान के सचिव संजय कुमार ने कहा कि बब्लू सिंह हंसमुख और ऊर्जावान युवक थे। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र यादव ने कहा कि बब्लू जी से हम सब बहुत प्रभावित हैं, वह मिलनसार व्यक्ति थे।

Get Corona update here

       श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर बब्लू सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक पुष्कर सिंह राजपूत ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.