बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए SBM कोचिंग इंस्टीट्यूट ने 2022 10th सीबीएसई बोर्ड में ...
बिहार

सक्सेस स्टोरीः SBM कोचिंग इंस्टीट्यूट पटना की Sreeja बनी बिहार टॉपर

पटना, संवाददाता। बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए SBM कोचिंग इंस्टीट्यूट ने 2022 10th सीबीएसई बोर्ड में स्टेट टॉपर देकर कोचिंग जगत में अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी।

SBM कोचिंग इंस्टिट्यूट आशियाना ब्रांच से पढ़ाई करने वाली छात्रा Sreeja 99.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार टॉपर बनी है। Sreeja इस सफलता से काफी खुश है और अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट SBM coaching institute के डायरेक्टर सुशील सर और अपने परिवार के सभी सदस्यों को देती है।

Read also- सरकार पर बरसे जाप सुप्रीमो -कहा, रुपए के साथ गिरती जा रही है कि देश की साख

साथ हीं Sreeja ने कहा कि SBM कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के साथ साथ चैप्टर वाइज टेस्ट लिया जाता था, जो उसके बहुत काम आया। जब Sreeja से यह सवाल पूछा गया कि क्या उसे इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद थी तो Sreeja ने कहा कि नहीं उसे अंदाजा नहीं था, कि वह स्टेट टॉपर बनेगी। हां, यह जरूर था कि वह एक अच्छे मार्क्स की कल्पना कर रही थी।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  वहीं SBM कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सुशील कुमार सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा की SBM कोचिंग इंस्टिट्यूट के लगभग सभी बच्चों का पर्सेंटेज बहुत ही अच्छा आता रहा है। देखा जाए तो सभी बच्चों के मार्क्स का प्रतिशत एक दूसरे से सिर्फ पॉइंट में अंतर है। लेकिन Sreeja ने टॉप कर ना सिर्फ खुद को साबित किया है बल्कि SBM के सभी शिक्षकों की मेहनत का सम्मान और SBM कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रति अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के विश्वास को और बढ़ाया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.