Pappu Yadav
बिहार राजनीति

राष्ट्रपति को पत्र लेखन की शुरुआत कर Pappu Yadav की रिहाई की मांग

पटना, संवाददाता।जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ Pappu Yadav की रिहाई के लिए आज से कार्यकर्ताओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखना शुरू कर दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज लगभग एक 1135 लोगों ने 100-100 लोगों का संयुक्त हस्ताक्षर करा कर लगभग एक लाख से ऊपर लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र महामहिम राष्ट्रपति को संप्रेषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र महामहिम को नहीं भेजा जाता है। Pappu Yadav की रिहाई होने पर यह कार्यक्रम बीच में रोका जा सकता है।

Read Also: Covid-19 से लड़ाई में टीका सबसे बड़ा हथियार: अश्विनी कुमार चौबे

श्री कुशवाहा ने बताया कि महामहिम को पत्र लेखन के सफल संचालन एवं भविष्य की अन्य रणनीतियों के क्रियान्वयन हेतु निगरानी के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद को पूर्णिया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति प्रसाद सिंह को तिरहुत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वह पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन को दरभंगा, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक भाई दिनेश को पटना, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव को शाहाबाद, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह को सारण, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू को मुंगेर, राष्ट्रीय महासचिव मंजयलाल राय को कोशी, राष्ट्रीय महासचिव महताब खान को मगध एवं महिला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे को भागलपुर प्रक्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

Get latest updates on Corona

श्री कुशवाहा ने जानकारी दी कि कल 23 मई को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी विशेष रुप से सादर आमंत्रित है। इस बैठक में Pappu Yadav की रिहाई हेतु भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा होगी तथा अगला कार्यक्रम भी तय किया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.