Fatuha
बिहार

Fatuha में चोरी किया गया छड़ लदा ट्रैक्टर बरामद

चोरी गए छड़ लदा ट्रैक्टर गंगा किनारे से बरामद

Fatuha police station के मछरियावां से छड़ लदा ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर को सालिमपुर थाना क्षेत्र के रुपसपुर महाजी इलाके के गंगा किनारे से बरामद कर लिया है। फतुहा थानाक्षेत्र में आये दिन चोरी या डकैती से जुड़े मामले सामने आये आ रहे हैं। आज फतुआ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक पूरा ट्रक चढ़ से लड़ा हुआ पकड़ लिया।लेकिन ट्रैक्टर पर लदा सारा छड़ गायब थे। ट्रैक्टर को गंगा किनारे झाड़ी में छिपाकर रखा गया था।
Read Also: खतरनाक है Corona Virus का दूसरा स्ट्रेन
पुलिस ने उस जगह से एक युवक को हिरासत में लिया है तथा पूछताछ करने में जुटी है।Fatuha Fatuha Police के मुताबिक, चोरों ने छड़ को कहीं अनलोड कर छिपा दिया है तथा ट्रैक्टर को गंगा किनारे खड़ी कर बाइक से फरार हो गए हैं। Fatuha Police के अनुसार, ट्रैक्टर पर से अनलोड छड़ का पता लगाया जा रहा है। जानकारी हो कि ट्रैक्टर मालिक ने इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ट्रैक्टर पर करीब पांच टन छड़ लदा हुआ था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.