16 जुलाई को पटना में होंगी कथा वाचिका जया किशोरी। BIB Event के Founder और CEO श्रीकांत सिंह और आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वि...
बिहार

16 जुलाई को पटना पहुंच रही हैं कथा वाचिका जया किशोरी

पटना, संवाददाता। 16 जुलाई को पटना में होंगी कथा वाचिका जया किशोरी । BIB Event के Founder और CEO श्रीकांत सिंह और आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजधानी पटना में 16 जुलाई 2023 को प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी का भव्य आगमन होने वाला है। उनके साथ मोटिवेशनल स्पीकर प्रियमवद सिंह और शशिश कुमार तिवारी भी होंगे और इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन BIB Event Organisation की तरफ से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन बापू सभागार पटना में किया जाना है। कार्यक्रम का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 पांच बजे तक है। इस कार्यक्रम में बिहार के युवा, व्यवसायी तथा आर्थिक-सांस्कृतिक क्षेत्र के बहुत सारे लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार, उद्यमिता तथा युवाओं, मुख्यतः महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित और उत्साहित करना होगा। यही नहीं मूल्यों और संस्कारों के साथ प्रगति और विकास की बात भी हमेशा हो, इस पर जोर दिया जाएगा। Read also-Shiv Ji: जानें किन 6 राशियों पर जीवन भर बरसती है शिव की कृपा

पटना में कथा वाचिका जया किशोरी के आगमन को लेकर आयोजक उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर समर्थन और प्यार मिलेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.