शहर के कल्याणपुर स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पोस्टर, दीया, रंग- रंगोली और घरौंदा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमे...
बिहार

रंगोली और घरौंदा प्रतियोगिता में छात्रों को किया गया पुरस्कृत

फतुहा, संवाददाता। शहर के कल्याणपुर स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पोस्टर, दीया, रंग- रंगोली और घरौंदा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने काफी रूचि के साथ हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने एक-से-बढकर एक रंगोली, घरौंदा, दीप बनाया।बच्चों की प्रतिभा देख कर स्थानीय दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।

 निर्णायक मंडल में अरूण पटेल, जीबमी लामा, वेनिशा लामा, राजेश गिरी, कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र उपस्थित रहे। वहीं चारों प्रतियोगिता में तीन-तीन छात्रों की कलाकृति को पुरस्कृत किया गया। मौके पर चित्रकार सह कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र ने सभी बच्चों को कला की बारिकियों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि जो बच्चे असफल हुए हैं वो आगे पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करेंगे तो उन्हें  एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

Read also-चित्रगुप्त पूजा विशेष: ब्राह्मणों से दान लेने का हक सिर्फ कायस्थों को ही है

  आगत अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार ने किया। रंगोली और घरौंदा प्रतियोगिता के मौके पर विभा कुमारी, प्रीति कुमारी, रूबी कुमारी, शर्मिला देवी, शालनी कुमारी, अन्नु कुमारी, पूनम देवी, नर्गिस गुप्ता, उत्तम कुमार, अर्जुन कुमार, राज़ कुमार, रंजीत कुमार, गौरव कुमार, लालबाबू प्रसाद, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, रितेश कुमार, विकाश कुमार, अनिल कुमार, संगीता देवी सहित सैंकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.