विवेकानंद पुण्यतिथि
बिहार

अपने कार्यों से स्वामी विवेकानंद ने देश का नाम विश्व मे फैलायाःमनोज लाल दास मनु

पटना, संवाददाता। मिशन टू करोड़ चित्रांश व कर्ण कायस्त कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज कंकड़बाग में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ और संचालन मंच के अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण ने किया।

Read Also: Chirag Paswan समर्थकों का संकल्प,स्व. पासवान की जयंती पर होगी यादगार आशीर्वाद यात्रा

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी जैसे लोग विरले ही पैदा होते हैं। शिकागो में दिए गए उनके भाषण आज विश्व के युवाओं लिए प्रेरणा के श्रोत हैं।आज स्वामी जी के आदर्श को अपनाने की जरूरत केवल युवाओ को ही नहीं, राजनेताओं को भी है। स्वामी जी के बिचारो से लैश होकर हमे आगे बढ़ने की जरूरत है।

Get latest updates on Corona


इस अवसर पर मिशन व मंच की नीलिमा सिन्हा, विनय कुमार कर्ण, अनिल कुमार सिन्हा, संजय कुमार, भरत किशोर चौधरी, केबी लाल, दीपक लाल दास, राजेन्द्र लाल दास, संजीव कुमार बैधनाथ लाल दास, सुनील कुमार कर्ण ,राज कुमार दिलीप, श्वेता श्रीवास्तब, रश्मि कुमारी,अनुपमा आदि ने स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी को युग पुरुष बताया और कहा कि स्वामी जी जैसे लोग विश्व में विरले ही पैदा लेते हैं। स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। जरूरत है उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की।