स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में दीदी जी फाउंडेशन ने संगीतमय कार्यक्रम सह स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन किया। इस अवसर...
बिहार

लता मंगेश्कर की स्मृति में स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन, हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने दी अपनी प्रस्तुति

पटना, संवाददाता। स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में दीदी जी फाउंडेशन ने संगीतमय कार्यक्रम सह स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन किया। इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलााकारों ने लता मंगेश्कर के गाये सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

     संगीतमय कार्यक्रम सह स्वर कोकिला सम्मान समारोह 2023 में बतौर मुख्य अतिथि जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद और जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एलबी सिंह, समीर परिमल, असिस्टेंट कमीश्नर जीएसटी,  श्वेता झा मिसेज इंडिया कांटिनेंट, ज्योति दास,  मिसेज बिहार, दीप श्रेष्ठ, फिल्म अभिनेता और निर्माता,  कुमार आर्यन समाजसेवी, मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद लता मंगेश्कर के चित्र पर लोगों ने माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित किये। सभी आगंतुक अतथियों को मोमेंटो, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लता मंगेश्कर के गाए सदाबहार गीतों के जरिये उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार संभव, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, नीलोफर शबनम, आलोक कुमार सिन्हा,आनंद सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, कुमार पंकज, प्रेम कुमार, आयुष सिन्हा, सुबोध नंदन सिन्हा, प्रवीण कुमार, बादल, आल्या श्रीवास्तव, सहित कई कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।

 प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को स्वर कोकिला सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीदीजी फाउंडेशन के संस्थापिका डॉ नम्रता आनन्द और अजय अम्बष्ठ कर रहे थे।  

मौके पर जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगीत की देवी लता मंगेश्कर ने एक से एक बढ़कर गीत गाकर लोगों का दिल जीता। लता दी ने भारतीय सिनेमा के संगीत जगत को नया आयाम दिया। गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।

 इस मौके पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर हर दिल अजीज लता दीदी ने सात दशकों तक अपनी मधुर आवाज के जादू से सभी को मदहोश करती रहीं। लता दी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिजा के कण-कण में उनकी आवाज गूंजती रहती है। लता दीदी की आवाज के दीवाने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मौजूद है।

     जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एलबी सिंह ने कहा, महान पार्श्वगायिका लता मंगेश्कर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह आज श्रोताओं के दिल पर राज करती है। भारतीय संगीत को अपनी मधुर आवाज से लता ने दुनिया भर में मशहूर किया है। संगीत जगत को लता मंगेशकर ने अपना बहमूल्य योगदान दिया था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

  इस अवसर पर सुनिल कुमार सिन्हा, दिवाकर कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, करण रूद्र, सोनिया सिंह,संजीव कर्ण , राहुल देव, प्रिंस समेत कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.