अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प। राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि...
बिहार

आमजनों को तिरंगा से जोड़ कर अमृत महोत्सव का लिया संकल्प

पटना, शंभुदेव झा। अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प। राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने निवास पर हर घर तिरंगा फहरा कर राष्ट्र प्रेम का परिचय दें। हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत और सफल बनाने के लिए सुनील वर्मा ने झंडा वितरण अभियान भी चलाया।

 झंडा वितरण अभियान में जब अपने स्तर पर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज देना शुरु किया तो सभी वर्ग के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Read also- पुनाईचक शिवमंदिर में शिवश्रृंगार देखने के लिए शिवभक्तों की उमड़ी भीड़  

 भाजपा नेता वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का महान नेतृत्व क्षमता बताया और कहा कि इस वर्ष पूरा देश आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव मना रहा है तथा सभी नागरिक इस खास अवसर पर अपना योगदान दे कर इसे यादगार महोत्सव बना रहे हैं।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

हाथों में तिरंगे के साथ भारत माता की जय बोलते हुए लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी को भाजपा नेता सुनील वर्मा ने तिरंगा उपलब्ध कराया। साथ ही आमजनों के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम जनता इस अभियान को लेकर उत्साहित है। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि यह अभियान जरूर सफल होगा।     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.