Talkatora Stadium
बिहार

GKC ने आयोजित किया कायस्थ चौपाल, पूजा समिति आमंत्रित

21 नवंबर को राजधानी पटना में शंखनाद यात्रा

19 दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम में जीकेसी करेगा विश्व कायस्थ महासम्मेलन

पटना, 16 नवंबर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने राजधानी पटना के विभिन्न इलाको में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया, जिसमें जीकेसी के पदाधिकारियों ने आगामी 21 नवंबर को राजधानी पटना में होने वाली शंखनाद यात्रा और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालटकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये पूजा समितियों को आमंत्रित किया।

जीकेसी मीडिया और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium)में 19 दिसंबर को विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर राजधानी पटना में 21 नवंबर को शंखनाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार के सभी 38 जिलों के जीकेसी प्रतिनिधि और पूजा समिति के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इसी को लेकर जीकेसी ने राजधानी पटना के बोरिंग रोड, श्री कृष्णापुरी, श्रीकृष्णा नगर, बंगाली टोल में कायस्थ चौपाल का आयोजन कर पूजा समितियों को आमंत्रित किया।

Read Also: जीकेसी ने रंजन वर्मा हत्या के आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की

बोरिंग रोड स्थित संगीत साधना के प्रांगण में कृष्णापुरी चित्रगुप्त परिवार पूजा समिति के उपाध्यक्ष बलबीर प्रसाद की अध्यक्षता में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रकाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में श्रीकृष्णापुरी चित्रगुप्ता पूजा समिति, श्रीकृष्णापुरी चित्रगुप्त परिवार के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता और बंगाली टोला में नवचेतना चित्रगुप्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बिपिन कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया। सभी पूजा समितियों ने शंखनाद यात्रा और विश्व कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने में हर संभव सहायता देने का वादा किया।

इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, बी.के.सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, अंजनी कुमार, युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, बिहार के संगठन मंत्री बलिराम जी, रोशन कुमार ,चंद्रशेखर प्रसाद, मनीष कुमार सिन्हा, मंतोष कुमार, मधुरेन्द्र कुमार, जयशंकर प्रसाद, बलबीर प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, प्रदेश सचिव धनंजय प्रसाद, राजेश कुमार कंठ, शैलेन्द्र मल्लिक, शंभू कुमार, संजीव कुमार, समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.