मिशन दो करोड़
बिहार

तीज महोत्सव सह शिक्षक सम्मान समारोह 4 सितम्बर को पटना में

पटना, संवाददाता। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरास्ट्रीय बिहार के महिला प्रकोष्ठ पटना के होटल मगध में तीज  महोत्सव सह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम 4 सितम्बर को आयोजित करेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच हुए राष्ट्रीय गीत और पटना को कैसे स्वच्छ रखे विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी को भी सम्मानित किया जायेगा।

तीज  महोत्सव सह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का यह निर्णय आज मिशन के कार्यालय एमआईजी 76 कंकड़बाग में  हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव और संचालन पटना जिलाध्यक्ष अनुपमा कुमारी ने की। बैठक में रश्मि सिन्हा, शशि व्ल्डीहार, सीमा वर्मा, रीता श्रीवास्तव, सुलभा सिन्हा, बन्दना सिन्हा समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

  अपने सम्बोधन में श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि हम कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में समाजिक क्रांति ला सकते हैं। महिलाओं के मान सम्मान के लिये हम महिलाओं को आगे आना होगा। हम अपने अंदर व्याप्त क्षमता को सामाजिक कार्य से उभार सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी क्षमता को पहचानें और उसका सही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/astrology/yoginis-are-related-to-tantra-and-yoga-vidya-they-give-desired-boon-13639-2021-08-29/

इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने कहा हम सामाजिक रचनात्मक कार्यों से भी प्रदेश को मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। समाज में महिलाओं की पहचान उनके द्वारा रचनात्मक कार्यो से ही की जा सकती है। महिलाएं रचनात्मक कार्यों से ही समाज को नई दिशा दे सकती हैं। समाज में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है, उन्हें सम्मान करने का अर्थ सीधे खुद का सम्मान करना है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.