Pappu Yadav
बिहार

Pappu Yadav की रिहाई के समर्थन में आए सभी संगठनों और व्यक्तियों को धन्यवाद: राघवेन्द्र कुशवाहा

  • पप्पू यादव को मिला भारतीय यादव सेना का साथ

पटना, संवाददाता। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष Pappu Yadav की रिहाई के लिए पार्टी नेताओं द्वारा मंदिरी इलाके में प्रदर्शन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की पप्पू की रिहाई के लिए देश भर से नेताओं, बुद्धिजीवियों, और कलाकारों के द्वारा आवाजें उठाई जा रही हैं। सभी लोगों को धन्यवाद जो इस इस जुल्मी सत्ता के खिलाफ पप्पू यादव के पक्ष में गोलबंद हैं।

Read Also: पायलट प्रोजेक्ट के तहत बक्सर संसदीय क्षेत्र में Corona संक्रमण काल में चलेगा मेडिकल मोबाइल वाहन

आज भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव श्री दीपंकर भट्टाचार्य के आह्वान पर Pappu Yadav की रिहाई हेतु माले द्वारा आज पूरे बिहार में प्रतिवाद दिवस मनाया जा रहा है। उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही महामहिम राज्यपाल महोदय एवं मुख्य सचिव -से शिष्टमंडल मिलेगा। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को बिहार के आम अवाम द्वारा पप्पू यादव की रिहाई हेतु कल से प्रार्थना पत्र लिखा जाएगा।

Get latest updates on Corona

आज Pappu Yadav को समर्थन देने भारतीय यादव सेना के राष्ट्रीय संयोजक राकेश कुमार यादव पटना पहुंचे। उन्होंने युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर से मिलकर पार्टी को अपना समर्थन दिया। राजू दानवीर ने बताया कि Pappu Yadav की रिहाई के लिए हमें लगातार देश भर से समर्थन मिल रहा हैं। लोगों के प्रेम को देखते हुए युवा परिषद के द्वारा जल्द ही एक टोलफ्री नम्बर जारी किया जाएगा। जिसपर लोग कॉल करके पप्पू यादव का समर्थन दे सकते हैं। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता वरुण सिंह, प्रदीप पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.