समाज में रचनात्मकता और सकारात्मकता का माहौल बना रहा है रोटरी चाणक्या : डा. नम्रता आनंद। पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या के सौज...
बिहार

रोटरी चाणक्या का मूल उद्देश्य सेवा कार्य : अर्चना जैन

समाज में रचनात्मकता और सकारात्मकता का माहौल बना रहा है रोटरी चाणक्या : डा. नम्रता आनंद। पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण लगातार किया जा रहा है। बिहार में कई दिनों से तापमान में आ रही लगातार गिरावट के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर रोटरी चाणक्या कई दिनों से जन-कल्याण कार्यक्रम के तहत गर्म कपड़े का वितरण कर रहा है।

 रोटेरियन आलोक स्वरूप के सौजन्य से राजधानी पटना के एक्जीविशन रोड, बुद्ध मार्ग समेत कई इलाकों में जरूरमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ो का वितरण किया गया। इस कार्यकम का संयोजन विकास बरौलिया और सीमा बंसल ने किया। इस अवसर पर रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष डॉ अर्चना जैन ने बताया कि रोटरी चाणक्या का मूल उद्देश्य सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने। समाज के लिए सार्थक सोच के साथ कार्य करने वाले लोगों को आगे आना चाहिए। हमारे संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की सेवा भावना से समाज में बेहतर संदेश जा रहा है।

   रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने बताया कि रोटरी चाणक्या मानवता के हित में काम करता आया है और आगे भी सेवा कार्य में अग्रणी रहेगा। समाज में रचनात्मकता और सकारात्मकता का माहौल बनाएं जाने और लोगों को समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।   

Read also- विश्व चित्रांश परिवार आयोजित करेगा कायस्थों के लिए रोजगार मेला

 उन्होंने आलोक स्वरूप के कामों की सरहना करते हुये कहा कि वह मानवेता की सेवा के लिये कई वर्षो से काम कर रहे हैं।जल्द ही रोटरी चाणक्या की ओर से कई सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Get Corona update here

    रोटेरियन आलोक स्वरूप ने विकास बरौलिया और सीमा बंसल को इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोटरी चाणक्या जरूरतमंद लोगों के लिये सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.