Covid-19
बिहार

Covid-19 से लड़ाई में टीका सबसे बड़ा हथियार: अश्विनी कुमार चौबे

पटना,संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं उनकी पत्नी नीता चौबे ने पटना स्थित आरएमआरआई में Covid-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। जनवरी में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे कोरोना से ठीक हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें तीन माह के उपरांत वैक्सीन की सलाह दी थी।

Read Also: Mit Brothers के साथ अब पावर स्टार पवन सिंह करेंगे बॉलीवुड में धमाल

शनिवार को उन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि Covid-19 के विरुद्ध जंग में यह महत्वपूर्ण हथियार हैं। वैक्सीन जरूर लगवाए। इससे संबंधित गाइडलाइन भी जारी किया गया है। उसका निश्चित रूप से पालन करें। कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में में सभी सहभागी बनें।

Get latest updates on Corona

टीकाकरण व टेस्टिंग की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने निदेशक, पदाधिारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक कर आरएमआरआई में टीकाकरण एवं टेस्टिंग की समीक्षा की। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की। हाल ही में यहां कई Covid-19 संक्रमित हो गए थे। उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई की। निदेशक डॉक्टर कृष्ण पांडेय ने टीकाकरण अभियान एवं टेस्टिंग की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.