दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती
बिहार

स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती राजकीय समारोह के रुप में मनाया गया

छपरा,प्रखर प्रणव। बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती का आयोजन छपरा स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर राजकीय समारोह के रुप में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. निलेश  रामचन्द्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इसे भी पढ़े-https://xposenow.com/bihar/hardil-aziz-journalist-basant-singh-is-no-more-died-in-darbhanga-13825-2021-09-02/

माल्यार्पण कार्यक्रम में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय के प्रशंसकों द्वारा भी मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

Get latest updates on Corona

         जिलाधिकारी द्वारा भूतपूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि . दारोगा प्रसाद राय ने 1942 में स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था, वे गरीबों के मसीहा थे। बिहार के 10वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने के बाद उन्होंने गरीब और समाज के अत्यंत पिछडे वर्ग के लिए कई लाभाकारी योजनाओं की शुरुआत की, जिससे लोगों को लाभ मिला। उनके द्वारा सबसे पहले भूमि सुधार आदर्श कानून बनाया गया। मंत्री रहते हुए स्व. दारोगा प्रसाद राय द्वारा सारण प्रमंडल का उद्घाटन किया गया था। साथ ही मौके पर कई लोगों ने दारोुुा प्रसाद राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विसतार से प्रखाश डाला।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.