दुलहन, कहा- पहले पढ़ाई फिर विदाई। शादी के मंडप से एक दुल्हन विदा होने के बाद पिया के घर जाने की बजाय सीधे छपरा के जेपी विश्वविद्यालय के स...
बिहार

मंडप से सीधे परीक्षा देने कैंपस पहुंची दुलहन, कहा- पहले पढ़ाई फिर विदाई

दुलहन, कहा- पहले पढ़ाई फिर विदाईछपरा,प्रखर प्रणव।शादी के मंडप से एक दुल्हन विदा होने के बाद पिया के घर जाने की बजाय सीधे छपरा के जेपी विश्वविद्यालय के साइंस ब्लॉक पहुंची। सजी-धजी कार से दुल्हन को दूल्हा लेकर आया। यह देख हर कोई दंग रह गया। दरअसल, दुल्हन रौशनी की मंगलवार को परीक्षा थी। घर-गृहस्थी के साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए उत्साहित थी। इसी कारण उसने शादी के मंडप से विदाई के बाद ससुराल की जगह परीक्षा केंद्र जाने का निर्णय लिया।

 दूल्हे और उसके स्वजन ने भी दुल्हन की पढ़ाई के प्रति रुचि देख खुशी जताई और उसे दूल्हे के साथ परीक्षा देने के लिए जेपी  विश्वविद्यालय के साइंस ब्लाक भेजा। परीक्षा देने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को अपने घर सीहोर लेकर पहुंचा। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक दूल्हा कार में बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा।

  शहर के मौना वानगंज निवासी वासुकीनाथ प्रसाद की भतीजी रौशनी की शादी गोपालगंज में हुई है। 21 नवंबर को छपरा में उसके घर बारात आयी थी। राजेंद्र कालेज के पीजी अंग्रेजी विषय की छात्रा रौशनी का परीक्षा 22 नवंबर को प्रथम पाली में थी। 21 नवंबर की रात में शादी हुई। सुबह छह बजे शादी खत्म होने के बाद रौशनी दुल्हन की वेशभूषा में ही परीक्षा देने विवि कैंपस में चली गई।

Read also-संत-महात्माओं ने किया विधिवत सोनपुर मेले का उद्घाटन

 सुबह विदाई के बाद उसे गोपालगंज स्थित अपने ससुराल जाना था, किंतु उसने ससुराल जाने के पहले परीक्षा देना जरूरी समझा। दुल्हन के परीक्षा देने आने पर परीक्षा हाल और केंद्र चर्चा का विषय रहा। परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि विवाह के बाद एक नए जीवन की शुरुआत होती है, किंतु इस शुरुआत से भी ज्यादा जरूरी पढ़ाई है। इसलिए हमने विदाई के बाद घर जाने से पहले परीक्षा देना जरूरी समझा। दूल्हा आशुतोष कुमार ने बताया पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझना और महत्व देना जरूरी है। इस बात की शुरुआत हमने सात फेरे लेने के तत्काल बाद कर दी। रौशनी को परीक्षा देना जरूरी था। अगर हम उसका साथ नहीं देते तो उसके एक साल की मेहनत खराब होती। मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि वैवाहिक जीवन की शुरुआत में ही मैं अपनी पत्नी के फैसले में साथ खड़ा हो सका। दुल्हन का कहना है कि पढ़ाई जरूरी है। हालात कुछ भी हों हमें पढ़ाई को महत्व देना चाहिए।इसलिए हमने पहले पढाई फिर विदाई की नीति को अपनाया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.