पावर ग्रिड सब स्टेशन को जल्द शुरू करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड स्थित बिहा...
बिहार

अस्थावां में निर्माणाधीन पावर ग्रिड सब स्टेशन का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

पावर ग्रिड सब स्टेशन को जल्द शुरू करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। अस्थावां (नालंदा), संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड स्थित बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निर्माणाधीन ग्रिड पावर स्टेशन का निरीक्षण अस्थावां 220/132/33 केवी का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस पावर सब स्टेशन के कार्य प्रगति के विषय में पूरी जानकारी ली।

Read also- सेसिनकाई वार्षिक अवार्ड समारोह में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने डा. नम्रता आनंद को किया सम्मानित

 निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पावर सब स्टेशन के बारे में बारीकियों के साथ जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सब स्टेशन को रिचार्ज कर यथाशीघ्र चालू करें। शेष कार्य समय एवं आवश्यकतानुसार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्थावां पावर ग्रिड जल्द से जल्द शुरू हो जाने से आस-पास के इलाके में रहनेवाले लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

Get Corona update here

 इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.