आईटीबीपी जवानों की साइकिल यात्रा
बिहार

आईटीबीपी के जवानों की साइकिल यात्रा आज सोनपुर पहुंची

सोनपुर, विश्वनाथ सिंह।पर्यावरण जागरूकता, देश प्रेम व स्वच्छता अभियान को लेकर आईटीबीपी के जवानों की साइकिल यात्रा आज  सोनपुर के महेश्वर चौक पहुंची। वहां साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरीय भाजपा नेता व अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने फूल मालाओं के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया।

  इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाले जवान ही असली हीरो हैं। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को राष्ट्र सदैव नमन करता है। सामाजिक सरोकार के तहत भी जब जवान कोई विषय को लेकर आते हैं तब समाज पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/bihar/manager-of-patna-youth-hostel-removed-for-irregularities-14052-2021-09-08/

  उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत पुलिस बल के जवानों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से जो जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसका संदेश पूरे सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में फैलाया जाएगा। आईटीबीपी के जवानों ने भी अपनी साइकिल यात्रा का मकसद वहां के लोगों से साझा किया। जवानों ने पर्यावरण जागरूकता, देश प्रेम व स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी बात की और लोगों से इसे अपनाने की गुजारिश भी की।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेसु सिंह, धनंजय सिंह, मुकेश कुमार सिंह बबलू, नगर अध्यक्ष राजन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (क्रीड़ा प्रकोष्ठ) बिहार प्रदेश, नगर उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह चंद्रवंशी, राकेश कुमार, महामंत्री गौतम कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण प्रकोष्ठ, विनोद सिंह, जेडीयू, मोहम्मद रिजवान, राजेश राज, आनंद कुमार सिंह, अवधेश सिंह, मृत्युंजय दुबे, नवल सिंह, राकेश कुमार सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.