didiji sanskarshala
बिहार

दीदीजी संस्कारशाला में मनाया गया जन्माष्ठमी का पर्व, बच्चों ने मोहा मन

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउडेशन के सौजन्य से दीदीजी संस्कारशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां बच्चों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।

    दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर कुरथौल (राजपूताना) फूलझड़ी गार्डेन स्थित दीदी जी संस्कारशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दीदी फाउंडेशन सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी लोगों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार,  समाजसेवी मिथिलेश सिंह, चुन्नू सिंह, जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप, पार्श्व गायक दिवाकर कुमार वर्मा भी मौजूद थे।  दिवाकर वर्मा ने भक्ति गीत गाकर माहौल भक्ति का रस घोल दिया।didiji foundation sanskarshal

 कार्यक्रम का शुभारंभ दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका,अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान से सम्मानित समाजसेविका डा.नम्रता आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से किया। फिर छात्रों ने बाल-गोपाल, राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाकों में अपनी प्रसतुति से सब का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के अलावा छात्र वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में आए बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 छात्र बांसुरी बजाने से लेकर माखन चोर और श्रीकृष्ण की लीलाओं के विभिन्न दृश्यों मनभावन लग रहे थे। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका खूब उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण की मक्खन हांडी, बांसुरी और झूलना को मनमोहन तरीके से सजाया था।

 डा: नम्रता आनंद ने बच्चों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का महत्व बताते हुए उन्हें कर्तव्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का महत्व बताते हुए कर्तव्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 डा. नम्रता ने श्रीकृष्णाष्टमी के पावन अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुये कहा कि हम सभी श्री कृष्ण के दिखाए आदर्शों, गीता के उपदेशों एवं कर्मयोग के ज्ञान को आत्मसात करने का संकल्प लें। भगवान श्री कृष्ण सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें। कृष्ण जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्रीकृष्ण भगवान को, मेरा शत शत प्रणाम।

इसे भी पढ़ें-https://xposenow.com/bihar/judo-championship-organized-under-the-aegis-of-patna-district-judo-association-13671-2021-08-30/

   कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों में निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, अंकित कुमार, गौरी कुमारी, पवन कुमार, रोहित कुमार, निशु कुमार, सोनाली, कश्यप, प्रिया, रागिनी, सलोनी, लाडो, खुशबू, प्रीति, प्रियंका, प्रीति, स्वीटी, श्रुति, वैष्णवी, प्रियंका, काजल, निशू, नेहा, शिवानी, रितिका, पीहू परी, चिंकी प्रिया, प्रिया, मुस्कान, काजल, अंजलि, अंशु, चांदनी, अंचल, काजल, नंदिनी, सुनीता रिमझिम, सिमरन,बिंदिया और रौशन समेत 75 बच्चे शामिल थे।

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष तौर पर रंजीत ठाकुर निरंतारा हर्षा, नियति सौम्या, अंकित कुमार, पिंटू कुमार, गौरी कुमारी, रौशन कुमार, सौरव कुमार, बिट्टू कुमार, सूरज कुमार, अंजली कुमारी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसके अलावा पवन कुमार, गौरी कुमारी,  गोलू, रोहित, निशू प्रियंका,  नेहा,  ने भी कार्यक्रम में अपना महथी सहयोग दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.