कायस्थों का सही नेतृत्व पर विशेष चर्चा।आज कायस्थ समाज की स्थिति पर मिशन टू करोड़ चित्रांश और कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान मे...
बिहार

गिरती स्थिति के लिये कायस्थों का सही नेतृत्व नहीं होना जिम्मेदारः मनोज मनु

कायस्थों का सही नेतृत्व पर विशेष चर्चा। पटना,संवाददाता। आज कायस्थ समाज की स्थिति पर मिशन टू करोड़ चित्रांश और कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर कंकड़बाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया गया।

 इसकी अध्यक्षता मिशन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव और संचालन मंच राजेश कुमार कंठ ने की।इस अवसर पर विनय कुमार कर्ण, केबी लाल, संजय कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

विषय प्रवेश कराते मंच के संस्थापक सदस्य राजेश कुमार कंठ ने कहा कि आज कायस्थों की स्थिति समाज के हर क्षेत्र राजनीति, सरकारी रोजगार,  समाजिक क्षेत्र में गिरती जा रही है। कायस्थों के नाम पर अनेकानेक संगठन हैं, लेकिन इसके बाद भी कायस्थों की स्थिति में गिराबट ही आ रही है। सभी को इस पर सोचने की जरूरत है।

इस अवसर पर मिशन के राष्ट्रीय सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि कायस्थ समाज का कोई सही नेतृत्व कर्ता का नहीं होना ही समाज का विभिन्न क्षेत्रों में गिराबट का मुख्य कारण है। आज जो भी नेतृत्वकर्ता हैं वे अपने दल के प्रति समर्पित हैं न कि कायस्थ समाज के लिये। अगर उन्हें राजनीति में कुछ मिल गया तो वे आम कायस्थों को आगे बढ़ाने के बजाय अपने बेटों और पत्नी के लिये ही लगे रहते है। नतीजा राजनीति के क्षेत्र में हम पिछड़ते जा रहे हैं। जिन्हें हम अपना सिरमौर समझते हैं वे भी अपना आदर्श समाज में नही दे पाते हैं। अपने बच्चों की शादी दूसरे समाज में करते है इसका क्या प्रभाव पड़ेगा समाज में ये विचारणीय प्रश्न बन रहा है। एक संगठन तीन चार भागों में बंट जाता है। हम समाज को सभी क्षेत्रों में तभी आगे बढा सकते हैं जब हम नेतृत्व करने बाले में समाज हित देखें।

Read also चित्रगुप्त पूजा विशेष: ब्राह्मणों से दान लेने का हक सिर्फ कायस्थों को ही है

 इस अवसर पर मंचके अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण ने कहा कि हमें एक होने के लिए और समाज में जागरूकता लाने के लिये अभियान चलाने की जरूरत है। केबी लाल ने कहा कि हम सबको इस विषय पर गम्भीरता से सोचने की जरूरत है। मंच के प्रधान महासचिव संजय कुमार ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे एक होकर अपने समाज को ऊपर उठाने के लिये आगे आएं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.