Shri Kedarnath Dham
बिहार

Shri Kedarnath Dham का नया स्वरूप अब निखर कर आ रहा है सामने : अश्विनी चौबे

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने Shri Kedarnath Dham त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को किया याद श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना,संवाददाता।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि Shri Kedarnath Dham था। उस मंजर को अपनी आंखों से देखा है।

श्री चौबे अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच द्वारा 16-17 जून 2013 को Shri Kedarnath Dham घाटी में आए भीषण आपदा की 8वीं बरसी पर श्रद्धांजलि, हवन सह प्रार्थना सभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

Read Also: दलित राजनीत को खत्म करना BJP का गुप्त एजेंडा

उन्होंने कहा कि Shri Kedarnath Dham में आई प्राकृतिक आपदा के पश्चात केदारपुरी और उसके पूरे यात्रा पथ का पुनर्निर्माण और विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। Shri Kedarnath Dham का नया स्वरूप अब निखर कर सामने आ रहा है। श्री चौबे ने अपनी पत्नी नीता चौबे, पुत्र अर्जित चौबे व अविरल चौबे सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने त्रासदी में जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें नमन किया। भारत सरकार द्वारा 1000 करोड़ से अधिक आपदा प्रबंधन एवं पूर्ण विकास के लिए उत्तराखंड को दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 100 करोड़ रुपए सिर्फ क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा विकास के लिए प्रदान किया गया है। पुर्ननिर्माण के उपरांत केदारनाथ जी महाराज की छटा आज के दिन में देखते ही बनती है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इतनी बड़ी त्रासदी के उपरांत भी देव भूमि उत्तराखंड पुनः अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में Shri Kedarnath Dham का चहुमुखी विकास किया जा रहा है।

मन्दिर के चारों ओर चौड़े पारपथ बनाए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार के माध्यम से भविष्य में घटने वाली किसी भी अनहोनी को रोकने की व्यवस्था की गई है। मन्दिर के आसपास तीर्थ पुरोहितों और यात्रियों के लिए नए आवासीय भवन भी बनाए गए हैं।

Get latest updates on Corona

पूरे रास्ते में यात्री सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। साफ-चौड़े रास्ते से श्रद्धालुओं का आवागमन हो, उनको हर पड़ाव पर उपयुक्त सुविधाएं मिलें और वे सुखपूर्वक भगवान केदारनाथ जी के दिव्य दर्शन कर सकें, इसी लक्ष्य के आधार पर सभी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल प्रार्थना सभा को संबोधित किया। हुतात्माओं को नमन किया। Shri Kedarnath Dham में सेवा कार्य व अस्पताल के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे द्वारा लगातार 8 वर्षों से चलाए जा रहे अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच कार्यों की सराहना की।

उक्त कार्यक्रम में जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज एवं जगतगुरु स्वामी श्री अनंताचार्य जी महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ। अतिथि परिचय व स्वागत कार्यक्रम संयोजक अविरल शाश्वत चौबे द्वारा किया गया। चेतन चौबे ने प्रार्थना गीत द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक अर्जित शाश्वत चौबे द्वारा विषय प्रवेश कराया गया। अध्यक्ष होली हिमालयन संस्थान, उत्तराखंड लता सिंह द्वारा त्रासदी उपरांत राहत एवं बचाव कार्य का विवरण दिया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.