Ashwini Chaubey
बिहार

कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी: Ashwini Chaubey

  • – रिकवरी रेट 95% से है ज़्यादा।
  • – ब्लैक फंगस के रोगियों के अनुसार राज्यों को उपलब्ध कराया जा रहा है लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी

पटना, संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री Ashwini Chaubey ने कहा कि देश में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है। प्राय: सभी राज्यों में नए मामलों के मुक़ाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक हैं। रिकवरी दर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। ये बढ़कर 95.6% पहुँच गई है।

Ashwini Chaubey ने जनता से अपील की है कि इसके बावजूद लगातार सावधानियां बरतनी होंगी। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। नियमित रूप से मास्क लगाना है। अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। ब्लैक फंगस को लेकर लगातार राज्यों के साथ केंद्र संपर्क में है। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने 13 जून को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की विशिष्ट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों में इस दवा की अतिरिक्त 106300 शीशियां आवंटित की गई हैं। बिहार को भी 1050 शीशियां आवंटित की गई हैं।

Read Also: Sulabh Srivastava हत्या मामले में दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये : राजीव रंजन प्रसाद

इसके अतिरिक्त परंपरागत एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 53,000 शीशियां भी आवंटित की गई हैं। बिहार के लिए 520 शीशियां आवंटित की गई है। अभी तक बिहार को 8,580 एम्फोटेरिसिन-बी की शीशियां उपलब्ध कराई गई है। इसमें लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

Get latest updates on Corona

केंद्रीय मंत्री Ashwini Chaubey ने कहा कि कोविड-19 के बेहतर उपचार एवं भविष्य की तैयारियों पर निरंतर बैठक हो रही है। तीसरी लहर के मद्देनजर सभी राज्यों में पुख्ता तैयारी हो रही है। इस संबंध में लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ संपर्क में है। कोविड-19 से संबंधित क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण डॉक्टरों व नर्सों को दिया जा रहा है। इस कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे बुधवार को एम्स पटना में शुरू हो रहे, सात दिवसीय कोविड-19 से संबंधित क्रिटिकल केयर प्रशिक्षण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11:00 बजे शुभारंभ करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.