सद्गुरु कबीर आश्रम मीठापुर में गुरुवारीय साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग करते हुए आश्रम के महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने सद्गुरु कब...
Breaking News बिहार

जो दूसरे की पीड़ा को जानने वाला ही सच्चा संत-मंहत : ब्रजेश मुनि महाराज

पटना, संवाददाता। सद्गुरु कबीर आश्रम मीठापुर में गुरुवारीय साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग करते हुए आश्रम के महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने सद्गुरु कबीर साहिब के जीवन दर्शन का सार बताते हुए कहा कि

कबीर सोई पीर है जो जाने पर पीर।

 जो पर पीर ना जानेई, सो काफिर बेफीर।।      

ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि कबीर साहेब कहते हैं कि सच्चा संत (पीर) वही है, जो दूसरे की पीड़ा को जानता, समझता हो। जो दूसरे के दुःख को नहीं समझते, वे बेदर्द हैं, निष्ठुर हैं और काफिर हैं।

मनुष्य सहज समझ सकता है कि विश्व का कोई भी प्राणी दुख नहीं चाहता। इसी कड़ी में आश्रम के संत विवेक मुनि ने भी उद्गार व्यक्त किया। कबीर साई डेंटल हॉस्पिटल के दंत चिकित्सक डॉ इंद्रजीत कुमार ने दंत चिकित्सा के बारे में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सदगुरु कबीर मिशन ट्रस्ट द्वारा संचालित कबीर साई डेंटल हॉस्पिटल कबीर साईं मंदिर मैं स्थित है।

Read also- विज़न इंडिया : 2021 में 21000 युवाओं को रोजगार अब 2022 में 22,000 नौकरी देने का लक्ष्य

इस डेंटल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक उपकरण आरवीजी की सुविधा उपलब्ध है। जिसकी मदद से दंत चिकित्सा आसान और सरल हो जाती है| आरबीसी की मदद से दांत मैं किसी भी तरह के संक्रमण का पता आसानी से लगाया जा सकता है। अत्याधुनिक अल्ट्रासोनिक मशीन से पायरिया का परमानेंट इलाज होता है।इस अवसर पर हॉस्पिटल में डॉ सुमित वर्मा डॉक्टर सुदर्शन झा और डॉ अभिषेक कुमार ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।

Get Corona update here

सतगुरु कबीर और साईं के भजन गाकर रामदेव गुप्ता, गजेंद्र झा, रूबी देवी और उमा देवी  ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।  आरती पश्चात सबों ने लंगर प्रसाद चखा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.