लगातार 39 वर्षों से सक्रिय राज्य की चर्चित नाट्य संस्था प्रयास अपनी 39 वीं वर्षगाँठ  पटना के स्थानिय कालिदास रंगालय  में अगामी 8 अप्रैल को मन...
बिहार

नाट्य संस्था प्रयास की 39 वीं वर्षगाँठ पर मगही नाटक देवन मिसिर का होगा  मंचन

पटना, मुकेश महान।  लगातार 39 वर्षों से सक्रिय राज्य की चर्चित नाट्य संस्था प्रयास अपनी 39 वीं वर्षगाँठ  पटना के स्थानिय कालिदास रंगालय  में अगामी 8 अप्रैल को मनाने जा रही है। इस वर्षगाँठ के अवसर पर संस्था अपना मशहूर मगही नाटक देवन मिसिर का मंचन करेगी। इस नाटक का मंचन मगही महापद यात्रा के अवसर पर 7 अप्रैल 2023 को निगवाँ, कुर्था (अरवल) में भी होना है। अभी नाटक का पूर्वाभ्यास जोर शोर से जारी है।

 यह जानकारी प्रयास संस्था के महासचिव और ख्यातिलब्ध रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने xposenow.com को दी। उन्होंने कहा कि देवेन मिश्र नाटक का इसके पहले भी कई मंचन देश के अलग अलग प्रतिष्ठित मंचों पर नाट्य संस्था प्रयास के बैनर तले हो चुका है।

 गौरतलब है कि देवन मिसिर के किस्से-कहानी मगध में बेहद लोकप्रिय है। टेकरी दरवार का उन्हें बिरवल कहा जाता था। उनकी दंत कथाओं को जीवंत करने का प्रयास देश के नामचीन रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने अपने लेखन और निर्देशन से किया है।

इसे भी पढें- दशरथ मांझी के लिए भारत रत्न की मांग करने वाले पदयात्रियों  का स्वागत

संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो० श्याम शर्मा मुख्य अतिथि होगें। उपाध्यक्ष बाँके बिहारी साव आगत अतिथियों का स्वागत करेंगे। विनोद कुमार, रजनी शरण, पूजा भास्कर, बीणा गुप्ता, उदय कुमार शंकर, सौरभ कुमार सिंह, ममता सिंह, गिरीश मोहन, मिथिलेश सुमन, आशीष कुमार विद्यार्थी, आदित्य पाण्डेय, विजय महतो, मोनू कुमार, निरंजन कुमार, रामेश्वर कुमार, माधव राठौर, रजनी कांत, प्रतिभा भास्कर, आलोक झा नाटक की मुख्य भूमिका मे होंगे।

इसे भी पढ़ें- दिवाकर कुमार वर्मा : फेसबुक लाइव से मिली पहचान, जीकेसी ने दिया सम्मान

 साथ ही संतोष तूफानी, विजय कुमार सिंह, प्रेम पंडित, कमाख्या नारायण, जितेन्द्र कुमार गायन और वादन की अपनी अदाओं से इस नाटक में रंग बिखेरेंगे। रवि भूषण ‘बब्लू’ की प्रकाश संरचना होगी।

(तस्वीर नाटक देवेन मिश्रा के पूर्वाभ्यास की है।)

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.