विद्यालय का नव नामकरण समारोह का आयोजन किया गयाइस समारोह में ही विद्यालय का नाम परिवर्तित कर नया नाम गांधी स्मारक चित्रगुप्त मध्य विद्यालय...।
बिहार

विद्यालय को मिला नया नाम -गांधी स्मारक चित्रगुप्त मध्य विद्यालय करोम

सीवान, संवाददाता। राजकीय मध्य विद्यालय करोम, सिवान, बिहार के प्रांगण में विद्यालय का नव नामकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में ही विद्यालय का नाम परिवर्तित कर नया नाम गांधी स्मारक चित्रगुप्त मध्य विद्यालय करोम रखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि उमेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके अलावा नामकरण समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से अजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र केसरी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव, प्रधानाध्यापक विकास दीक्षित, जीकेसी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर मनीष, चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य दिवाकर रवीश तथा करोम पंचायत के मुखिया देवेन्द्र सिंह एवं समस्त करोम कायस्थ परिवार के साथ ही गांव के सभी सम्मानित लोग उपस्थित हुए।

इस समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही पंचायत के 100 विशेष प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि उमेश उपाध्याय, जीकेसी के प्रभाकर मनीष और मुखिया देवेंद्र सिंह द्वारा अभिभाषण दिया गया। प्रभाकर मनीष द्वारा बच्चों को सक्सेस मंत्र भी दिया गया वहीं मुखिया द्वारा शिक्षा विभाग पर बच्चों के पठन पाठन पर प्रकाश डाला गया।
राजकीय मध्य विद्यालय करोम की स्थापना स्व. जलेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा गांधी जी के शहीद दिवस 30 जनवरी 1948 के दिन किया गया था। इस विद्यालय के पास ही श्रीचित्रगुप्त भगवान के मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया था। इसलिए इस विद्यालय का नाम गांधी स्मारक चित्रगुप्त मध्य विद्यालय करोम रखा गया। लेकिन 1970 में सरकार द्वारा बिना किसी कारण विद्यालय का नाम राजकीय मध्य विद्यालय करोम कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें- कायस्थों के लिए फरवरी में पटना में होगा विराट कायस्थ समागम : राजीव रंजन

इस परिवर्त्तण को स्थानीय लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। तब 2011 से प्रभाकर मनीष द्वारा स्कूल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा निर्देशक शिक्षा पटना स्तर पर कई बार विद्यालय का नाम बदलने का प्रयास किया गया। इस प्रयास का प्रतिफल भी मिला। बिहार सूचना आयोग द्वारा निर्देशित किये जाने के बाद निर्देशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में नाम बदलने का आदेश पारित किया गया।

इसे भी पढ़ें- क्यों जरूरी है काला धागा और काला टीका
इसके साथ ही यह विद्यालय देश का पहला विद्यालय बना जिसके नाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का नाम जुड़ा है। इस विद्यालय के नाम बदले जाने पर पूरे कायस्थ परिवार तथा जीकेसी परिवार में खुशी का माहौल है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “विद्यालय को मिला नया नाम -गांधी स्मारक चित्रगुप्त मध्य विद्यालय करोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *